मत्स्य संपदा योजना का मतलब मछुआरों की आय दोगुनी करना---जय प्रकाश निषाद मंत्री

 


गोरखपुर 21 नवम्बर उत्तरप्रदेश
प्रदेश के मत्स्य, पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि केन्द्र/प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य पालकों/मछुआरों की आय दुगुना करने, उत्पादकता बढ़ाने एवं उनके आर्थिक उन्नयन हेतु अनेक योजनाएं संचालित की गयी है। 
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का संचालन किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य मछुओं व मत्स्य पालकों की आय को दुगुना करना व रोजगार सृजन, मछुओं व मत्स्य पालकों को सामाजिक, आर्थिक व जोखिम से सुरक्षा प्रदान कर मजबूत मत्स्य प्रबंधन और नियामक ढांचा तैयार करना आदि है।
मत्स्य राज्य मंत्री ने उक्त बातें एनेक्सी सभागार में आयोजित विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर मण्डलीय गोष्ठी एवं कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने मत्स्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 लोगों को पुरस्कृत/प्रमाण पत्र देने के साथ ही मण्डल के 8 मत्स्य पालकों (प्रत्येक जनपद के दो-दो) को किसान क्रेडिट कार्ड तथा 5 लाभार्थियों मछुआ आवास का प्रतीक चाभी प्रदान किया। इसके अतिरिक्त जागरूकता के दृष्टिगत परिसर में लगाये गये चार स्टालों का विधिवत अवलोकन किया तथा सम्मानित किया।
 इसके अतिरिक्त उन्होंने विभागीय डाकुमेन्ट्री मिल्म का शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने तकनीकी सत्र में किसानों के अनुभव साझा किये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मत्स्य बीज बढ़ाने की अवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि मत्स्य पालन एक ऐसा कृषि कार्य है जो किसानों का कार्य है इस दृष्टि से मत्स्य पालाकों को भी के.सी.सी. की सुविधा दी की गयी है। उन्होेेंने उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम रमाकान्त निषाद ने कहा कि मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय के उत्थान हेतु सरकार निरन्तर प्रयासरत है और उनके हित में अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्हेंने कहा कि मत्स्य पालक गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज निगम की हैचरी से प्राप्त करें, प्राइवेट हैचरी से नही। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ साथ रोजगार के अवसर प्राप्त होते है।
 मत्स्य पालक इससे आत्मनिर्भर होगा और रोजगार का अच्छा विकल्प होगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धमेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करने की दिशा में सरकार निरन्तर कार्य कर रही है, सबको आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार मुहैया कराने के साथ ही उनके आर्थिक उन्नयन की दिशा में सतत प्रयत्नशील है।
गोष्ठी में उप निदेशक मत्स्य ने बृजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का शुभारम्भ 10 सितम्बर 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने उन्होंने बताया कि विश्व मत्स्किीय दिवस 2015 से मनाया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा युधिष्ठिर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद सहित डीडीएम नाबार्ड नवीन कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form