कुर्मी महासभा की मंडलीय बैठक में राजनीतिक भागीदारी पर जोर ब्लाक, न्याय पंचायत स्तर पर होगा कुर्मी महासभा का गठन

 

बस्ती,उत्तरप्रदेश,30 नवम्बर
  भारतीय कुर्मी महासभा की मंडलीय बैठक मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सरदार पटेल छात्रावास में सम्पन्न हुई।  मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिश्चन्द्र पटेल रहे, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव  गिरजेश कुमार पटेल, प्रदेश संगठन सचिव राम किशोर पटेल ,राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य ओम प्रकाश चौधरी  आदि ने एकजुटता एवं अन्याय के विरूद्ध संघर्ष पर जोर देते हुये कहा कि राजनैतिक भागीदारी के लिये सक्रिय रूप से आगे आना होगा।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष  डॉ हरिश्चन्द्र पटेल ने कहा कि ‘संघे शक्ति कलियुगे’  इस युग में संगठन ही सबसे बड़ी ताकत है इसलिए बस्ती मंडल के सभी जनपदों में न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं जिले स्तर  के सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही कर लिया जाए जिससे समाज का समग्र विकास हो सके। 2021 में कुर्मी - किसान स्वाभिमान चेतना रैली लखनऊ में आयोजित किए जाने पर डॉ पटेल ने कहा कि अभी से न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर चौपाल लगाकर रैली की तैयारी किया जाए। राष्ट्रीय कार्य समिति द्वारा जारी गाइडलाइन एवं ब्लाक व जिला इकाई द्वारा महासभा की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की मांग पर डॉक्टर पटेल ने कहा कि महासभा को पिछड़े वर्ग के संगठनों के साथ रणनीति बनाकर पंचायत चुनावों में राजनैतिक भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए।’


  बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव गिरजेश कुमार पटेल ने समस्त पदाधिकारियों को शीघ्र सदस्यता दिलाए जाने पर विशेष बल दिया तथा सदस्यता अभियान के तहत समाज के अधिक से अधिक लोगों को महासभा का सदस्य बनाये जाने पर  जोर दिया।’
     ’बैठक को प्रदेश संगठन सचिव राम किशोर पटेल, ओम प्रकाश चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आर के सिंह,      कृष्ण चन्द्र चौधरी, डॉक्टर गिरजेश कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया।’
     इसके पूर्व बस्ती के जिला अध्यक्ष डॉ वी के वर्मा  ने  अवगत कराया कि  जनपद के सभी ब्लॉकों का गठन कर लिया गया है तथा जिले की सामान्य कार्यकारिणी एवं युवा प्रकोष्ठ का भी गठन कर लिया गया है। साथ ही साथ अधिवक्ता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया जा चुका है। शेष प्रकोष्ठों का गठन शीघ्र ही कर लिया जाएगा। संचालन जिला महासचिव शीतला प्रसाद पटेल ने किया।’
   बैठक के दौरान डा वी के वर्मा, आर के सिंह, शीतला प्रसाद पटेल, ओम प्रकाश चौधरी, डॉक्टर गिरिजेश चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, मस्तराम चौधरी, बच्चा लाल, लक्ष्मी देवी, नीलम चौधरी, फूलमती चौधरी, राज कुमार पटेल, कृष्ण गोपाल, कृष्ण चंद्र चौधरी, राम किशन चौधरी, साहब राम      चौधरी, अशोक चौधरी , सुखराम चौधरी, सतिराम पटेल, राकेश चौधरी,, पवन चौधरी, रंगीलाल चौधरी, भागीरथी, कृष्णनाथ, वंदना चौधरी, राम दयाल, डा. आलोक रंजन, रजनीश पटेल, राधेश्याम चौधरी, डा. आर.डी. वर्मा, राजमणि चौधरी, बालकृष्ण चौधरी, भूपेन्द्र सिंह, प्रेमचन्द पोरस आदि उपस्थित रहे।’

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form