कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ग्रामीणों से बनाया सीधा संवाद, बोले 60 हजार ग्राम सभाओं में होगा कांग्रेस कमेटियों का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर के पुजारी होने के बाद भी झूठ बोल रहे हैं- अजय कुमार लल्लू


बस्ती । ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन और बूथों को मजबूत करने के लिये कांग्रेस प्रदेश व्यापी अभियान चला रही है। अब तक 60 हजार ग्राम सभाआं में कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रकिया चल रही है। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दी। वे सोमवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के साऊंघाट विकास खण्ड के न्याय पंचायत कड़रखास के ग्राम खजौला एवं रूधौली विधानसभा क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के न्याय पंचायत दसिया में आयोजित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।


ग्रामीणों से सीधा संवाद बनाते हुये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजगार सृजन और सरकारी नौकरियों के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर भ्रम पैदा कर रही है। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी की कमेटियों का गठन कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत  बनाया जाय तभी झूठ बोलकर गुमराह करने वाली भाजपा का मुकाबला संभव है।
उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार में उत्तर प्रदेश के विकास की गति तेज थी, जनपद स्तर पर उद्योग धंधों को विकसित कराने के साथ ही चीनी मिलों का संजाल विकसित किया गया था किन्तु गैर कांग्रेसी सरकारों ने विकास की गति को  बरबाद कर दिया। कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। इस सरकार में पत्रकारों पर हमले बढे हैं और उनकी हत्या की जा रही है। भाजपा भ्रम फैलाकर, झूठे सपने दिखाकर लोगोें को गुमराह कर रही है। कहा कि यह दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर के पुजारी होने के बाद भी झूठ बोल रहे हैं। उनकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने को बताया कि  जनपद में संगठन सृजन अभियान तेजी से चल रहा है, अति शीघ्र कमेटियों को गठित करने की प्रक्रिया पूरी कर लिया जायेगा।
दो न्याय पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद, बसन्त चौधरी, साऊंघाट ब्लाक अध्यक्ष फिरोजखान, सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रताप नारायण मिश्र, अमित सिहं, प्रभारी सचिव गुड्डू सोनकर, प्रेमशंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक राम जियावन, विपिन राय, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ डा. दीपेन्द्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव, वृजेश आर्य, आदित्य त्रिपाठी, सचिन शुक्ल, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, सुधीर यादव, विकास वर्मा, विजयसेन सिंह, लाल बहादुर चौधरी, सत्य प्रकाश पाण्डेय, सिद्धार्थ शुक्ल, शुभम सिंह, हरिओम तिवारी, मो. रफीक असलम, रामसजीवन, मुन्ना पाण्डेय, कादरी के साथ ही अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form