उत्तरप्रदेश के 1 करोड़ 9 लाख उपभोक्ता कभी नही भरते बिजली का बिल !

 यूपी में एक करोड़ नौ लाख उपभोक्ता कभी नहीं भरे बिजली का बिल 


 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन में एक करोड़ नौ लाख उपभोक्ताओं ने कभी बिजली बिल जमा नहीं किया। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को काली सूची में डाला है। यह काली सूची पावर कारपोरेशन के रिकॉर्ड में नेवर पेमेंट (कभी भुगतान न करने वाले) कहलाती है। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों से चेकिंग अभियान चलाकर राजस्व वसूली का निर्देश दिया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक पूर्वांचल डिस्कॉम में 43 लाख उपभोक्ता, मध्यांचल निगम में 33 लाख उपभोक्ता है, जिन्होंने कभी बिजली बिल जमा नहीं किया है।लखनऊ में एक लाख उपभोक्ता है। जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिजली बिल जमा नहीं किया है। इसमें सिस गोमती के 88 हजार और ट्रांसगोमती क्षेत्र के 22 हजार उपभोक्ता है।


यूपी के डिस्कॉम में जो कभी बिजली का बिल जमा नहीं किये उनका क्षेत्रवार आंकड़ा इस प्रकार है। पूर्वांचल निगम 43,03,712, मध्यांचल निगम 33,45,354, दक्षिणांचल निगम 22,02,133 तथा पश्चिमांचल निगम के 10,94,474 उपभोक्ता शामिल हैं। इसी प्रकार जो कभी बिजली का बिल नहीं दिये, जोनवार ऐसे उपभोक्ताओं का आंकड़ा इस प्रकार है।


 


आगरा-1                     3,20,854


आगरा-2                     2,00,553


अलीगढ़                      3,72,665


बांदा                           4,10,220


झांसी                          3,14,481


कानपुर                        5,83,360


अयोध्या                       8,10,691


बरेली                          6,24,961


देवीपाटन                      6,99,475


लेसा (ट्रांसगोमती)          22,356


लेसा (सिस गोमती)        88,023


लखनऊ जोन                 10,99,848


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form