श्री राम का अवतरण ही मानवता की रक्षा के लिये हुआ था।

 


बस्ती, उत्तरप्रदेश


सनातन धर्मी संस्था द्वारा आयोजित 10 दिवसीय श्रीराम लीला महोत्सव का आरम्भ मंगलाचरण और गणेश वन्दना से हुआ। नारद मोह लीला में अयोध्या धाम से आये कलाकार छा गये। कलाकारों ने उस समय को अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में सार्थक किया जो मनः स्थिति नारद की थी। श्री विष्णु और कामदेव की भूमिका में राजा बाबू पाण्डेय ने न्याय किया तो नारद की भूमिका में रमेश कुमार पाण्डेय ने दर्शकों का मन मोह लिया। दूसरे दिन श्रीराम जन्म का मोहक मंचन हुआ। कलाकारों ने रावण के अत्याचार से त्रस्त धरती का वर्णन करने के साथ ही श्रीराम जन्म के कारकों को मंचित किया।


व्यास कृष्ण मोहन पाण्डेय ने दर्शकों को बताया कि मोह से कोई मुक्त नहीं है। श्रीनारद के अहंकार का दमन श्री विष्णु ने किया जिससे नारद तत्व की मर्यादा सुरक्षित रहे। बताया कि अत्याचार जब-जब बढता है तो श्री हरि विष्णु विविध रूपों में अवतार लेकर  धरा को अत्याचार से मुक्ति दिलाते हैं।


श्रीराम लीला का आरम्भ श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती से आरम्भ हुआ।


श्री धनुषधारी आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों ने दूसरे दिन श्रीराम जन्म के कारण, उनके जन्म का भव्य मंचन किया। लीला स्थल पर श्रीराम का जन्म होते ही  बधाईयां बजने लगी। समूचा आडिटोरियम ‘ भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।। लोचन अभिरामा तनु घनश्याम निज आयुध भुज चारी।‘ के सामूहिक स्वरों से गूंज उठा। मखौड़ा के धन्य भूमि की कलाकारोें ने स्तुति किया जो श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जैसी विभूतियों के अवतरण का साक्षी बना।


 नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा, वृजेश सिंह मुन्ना, विवेक मिश्र, प्रशान्त पाण्डेय, आशीष शुक्ल, नीतेश शर्मा, योगेश शुक्ल, कुन्दनलाल वर्मा, हरीश त्रिपाठी, डा. अभिनव उपाध्याय, पंकज त्रिपाठी, जॉन पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल पप्पू आदि ने आरती उतारी। आयोजन की उपादेयता पर प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने प्रकाश डाला। संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया।


दर्शकों में अखिलेश दूबे, ओम प्रकाश आर्य, डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार पाण्डेय, कात्यायिनी चतुर्वेदी, राहुल त्रिवेदी, गरूण ध्वज पाण्डेय, सन्तोष शुक्ल, राम सिंह, उदयभान सिंह, अंकित, अमन, सौरभ, गोविन्द दूबे, आशीष श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल र


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form