नवीन मंडी स्थल पर कलक्टर कप्तान का निरिक्षण !

 


----------


बस्ती 20 अक्टूबर, उत्तरप्रदेश


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने हथियागढ़ नवीन मंडी परिषद स्थापित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम से किसानों को फोन करके उनके धान खरीद की नियत तिथि की जानकारी दी जाए ताकि वह समय से धान लाकर केंद्र पर बेच सकें। केंद्र पर उन्होंने किसान रजिस्ट्रेशन तथा धान खरीद रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो किसान धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन जनरेट नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें केंद्र से ही सूचना दी जा सकती हैं।


     उन्होंने कहा कि कोई भी किसान किसी भी क्रय केंद्र पर अपना धान दे सकता है परंतु टोकन जनरेट हो जाने के बाद उसे उसी केंद्र पर धान बेचने के लिए ले जाना होगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि इस केंद्र पर धान खरीद शुरू हो गई है तथा 19 अक्टूबर को रामसागर ने 44 कुंतल धान बेचा है। एमआई संजय जायसवाल ने बताया कि खरीदे गए धान का पेमेंट भी हो गया है।


      डिप्टी आरएमओ गोरख नाथ तिवारी ने बताया कि अब तक कुल 6000 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। धान खरीद का विवरण ऑनलाइन होने के साथ-साथ रजिस्टर में भी दर्ज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने रजिस्टर का अवलोकन भी किया।


     मंडी परिषद गेट पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए किसानों के हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर हाथ सैनिटाइज करने के लिए अल्कोहल युक्त सैनिटाईजर भी रखा गया है। गेट पर तथा अन्य स्थानों पर धान खरीद के लिए पूर्ण विवरण सहित होल्डिंग लगाई गई है। धान खरीद केंद्र पर धान का सैंपल भी रखा जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि धान का नमी मापक यंत्र के द्वारा नमी मापने के बारे में नरमी का रुख रखें तथा अनावश्यक किसानों को परेशान ना करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form