नारी शक्ति दिवस,साहस,स्वावलम्बन व आत्म सुरक्षा का प्रतीक,न करे लड़का लड़की का भेद,,,कलक्टर सन्तकबीरनगर

 


           सन्त कबीर नगर 25 अक्टूबर


 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता  मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन कार्यक्रम का समापन एवं सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली जनपद की महिलाओं एवं पुरुषों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


            जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को बेटा/बेटी मे किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने, जीवन के नैतिक मूल्यों को अपने अन्दर समाहित करने, बेटियों को स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ-साथ बेटों को भी अनुशासन में रहते हुये दैनिक गतिविधियों का पूरा ध्यान रखने की शपथ दिलाई गयी।


            उन्होंने उपस्थित पुरुषों को भी भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में सदैव बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान करने, उनके अधिकारों की सुरक्षा करने, किसी बालिका या महिला के अधिकारों एवं मर्यादा का हनन नहीं होने देने तथा बालिकाओं व महिलाओं को उनके विकास के लिये समान अवसर प्रदान करने मे अपना पूरा योगदान देने की शपथ दिलायी।


            जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने समारोह मे उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम सर्वसाधारण मे जागरूकता फैलाये जाने हेतु आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है। जीवन के हर क्षेत्र मे नारी की सहभागिता का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसके लिये हम अपने आस-पास के लोगों में खासकर युवाओं मे नारी के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करें। नारी के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों का विरोध करें एवं नई पीढ़ी के युवाओं को भी इसके लिये प्रेरित करें। ऐसा तभी सम्भव होगा जब हमारे समाज के जागरूक महिला एवं पुरूष समाज में जागरूकता फैलायेंगे।


            मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा ने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु जागरुकता फैलायें जाने एवं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाये जाने हेतु सभी विभागों को आगामी 6 माह की कार्ययोजना तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।


 


 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form