नारी सशक्तीकरण हेतु दौड़ प्रतियोगिता 21 को

 


बस्ती 19 अक्टूॅबर उत्तरप्रदेश


नारी कवच, नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान महिलाओ तथा बच्चों के विरूद्ध हिंसा से रोकथाम हेतु अभियान के अन्तर्गत जागरूकता उत्पन्न किए जाने के उद्देश्य से दिनाॅक 21 अक्टूबर 2020 को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेंगा। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने दी है।


उन्होने बताया कि दौड़ में प्रतिभागिता स्वैच्छि है इच्छुक व्यक्ति प्रातः 06.30 बजे अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम के अन्दर कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए एकत्र होंगे। उन्होने कहा कि महिलाओं एंव बालिकाओ को दौड़ में प्रतिभाग किए जाने हेतु वरीयता प्रदान की जायेंगी। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं 10 वर्ष से नीचे आयु के बच्चों को उक्त दौड़ में शामिल नही किया जायेंगा। प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों को सम्मिलित नही किया जायेंगा।


उन्होने बताया कि प्रथम आगत प्रथम स्वागत के आधार पर रेस का आयोजन स्टेडियम के मुख्य द्वार से होते हुए शास्त्री चैराहा, कम्पनीबाग चैराहा होते हुए स्टेट बैंक के सामने से तहसील गेट पर समाप्त किया जायेंगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form