दुराचारी गिरफ्तार !

 


"नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार"


 


 


मिल्कीपुर, अयोध्या।


 


 इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से दुराचार व मारपीट के आरोपी को इनायतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


 


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध व अपराधियों वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पलाश बंसल के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार शाम दुराचार के आरोपी को थाना क्षेत्र के गोठवारा तिराहे के पास से इनायतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।


 


प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि एक गांव की पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर दी गई कि मेरी नाबालिग पुत्री के साथ मोनू पुत्र मिठाई लाल निवासी ढेमवा घाट थाना रौनाही द्वारा जबरन दुराचार कर मारपीट की गई। जिसके आधार पर इनायतनगर पुलिस ने दुराचार व पास्को एक्ट के तहत केस पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोनू (24) पुत्र मिठाई लाल निवासी ग्राम ढेमवा घाट थाना रौनाही को पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह, उप निरीक्षक रणविजय सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र यादव, कांस्टेबल आलोक कुमार रामकुमार यादव व कांस्टेबल गौतम मलिक ने गोठवारा तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form