दबंगो ने अमेठी में दलित प्रधान पति को जिंदा जलाकर मार डाला !

अमेठी में दबंगों ने दलित प्रधानपति को जला कर मार डाला


 


तीन गिरफ्तार, दो के तलाश में छापेमारी


 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ


उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित महिला प्रधान के पति की जलाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने विरोधियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार वालों की तहरीर पर पांच लोगों पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुुुलिस दबिश दे रही है। मामले जानकारी होते ही केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी और जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिनरजा तुरंत सक्रिय हो गये। स्मृति ने डीएम को फोन कर परिवार को आर्थिक मदद के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही एसपी दिनेश सिंह  से भी फोन पर बात की।


स्मृति ने कहा कि सभी आरोपियों की जल्द-जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करें। वारदात मुंशीगंज थानाक्षेत्र  के बंदोइया गांव की है। यहां कीग्राम प्रधान छोटका दलित समुदाय से हैं। उनके पति अर्जुन (40) ही उनका सारा कामकाज देखते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वे घर से निकले थे। रास्ते में गांववासी केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्र, रवि और संतोष आदि ने उन्हें अगवा कर लिया। रात में साढ़े दस बजे के आसपास वे एक ग्रामीण के हाते में अधजली अवस्था में मरणासन्न मिले।


उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और आज सुबह उन्हें वहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।प्रधानपति का मृत्युपूर्व बयान का का ऑडियो वायरल मृतक का एक ऑडियो भी चर्चा में है। जिसमें वो उनपर खुद को जलाने का आरोप लगा रहे हैं, जिन पर उनके परिवार ने आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले की जानकारी ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। वहीं अमेठी के कप्तान दिनेश सिंह ने दोपहर का सामना को बताया कि पांच ग्रामीणों को मामले में नामजद किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों की  गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form