सपा में शामिल जनो को जिलाध्यक्ष ने दिखाई सदस्यता!

 


बस्ती, उत्तरप्रदेश


। विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। रविवार को सपा के शिविर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने 50 से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करते हुये उन्हें सदस्यता दिलाया।


नये सदस्यों से सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि इस कोरोना संकटकाल के समय अनेक परिवार कठिन जीवन जी रहे हैं, सरकार ने लगभग मुंह सा मोड़ लिया है। किसान, नौजवान, व्यापारी सहित समाज के सभी वर्गो में हताशा और वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश है। ऐसे मंें जितना संभव हो सके गरीबों की मदद करने में योगदान करें।


रविवार को सपा में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से जितेन्द्र, सिकन्दर चौधरी, राजमुनि, मुनव्वर अली, दानिका प्रसाद पाण्डेय, संदीप, श्याम, पंकज पाण्डेय, मो. अकील, शुभम पाण्डेय, रिजवान, उदित पाण्डेय, शाहिद रजा, आदित्य नरायन पाण्डेय, संजय त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी आदि रहे। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ज्ञान चन्द चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द सोनकर, चन्द्र प्रकाश कन्नौजिया, युनूस आलम, फूलचन्द श्रीवास्तव, मो. जावेद, भोला, अभिषेक उपाध्याय, गौरीशंकर यादव, प्रदीप गौड़, छोटू मिश्र, राम उजागिर आजाद आदि ने पार्टी में शामिल नये सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।


 


 


 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form