प्रयाग के पुरोहित गए थे बैजनाथ धाम,घरमे होरही थी पोर्न(अश्लील फ़िल्म की शूटिंग)

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।


प्रयागराज में एक तीर्थ पुरोहित के बंद पड़े मकान में पोर्न वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।सीसीटीवी फुटेज में कैद अश्लील वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तीर्थ पुरोहित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। आईजी के आदेश के बाद दारागंज पुलिस ने संदिग्ध पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य संबंधित सामान कब्जे में ले लिया। प्राप्त विवरण के अनुसार दारागंज के तीर्थ पुरोहित दीपू मिश्रा संगम नोज पर वीआईपी श्रद्धालुओं के आने पर भी पूजा-पाठ कराते हैं।


उन्होंने दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि 10 जुलाई 2019 को अपने मकान में ताला बंद करके बैजनाथ धाम गए थे। उनके मकान को लेकर कुछ विवाद भी चल रहा है। उनके न रहने पर उनके मकान का दुरुपयोग किया गया। बाहर से लड़के और लड़कियों को बुलाकर उनके घर के अंदर पोर्न फिल्म शूट किया गया। इसके बाद इसकी सीडी बनाकर वायरल हुआ। उन्होंने अपने घर में सुरक्षा के मद्देनजर चारों तरफ से सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया था। कमरों में भी कैमरा लगा था। उनके लौटने के बाद पड़ोसियों की मदद से पता चला कि कुछ पोर्न वीडियो वायरल है जिसमें उनके घर का नजारा दिख रहा है। जब उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए।


सीसीटीवी फुटेज में भी सब कुछ साफ साफ नजर आ रहा था। इस घटना के कारण चारों ओर हो रहे अपनी बेज्जती के बाद दीपू पंडा ने दारागंज पुलिस से गुहार लगाई।बताते हैं कि पुलिस टीम ने जांच के डीवीआर कब्जे में ले लिया, लेकिन उस मुकदमा दर्ज नहीं किया था।इंसाफ पाने के लिए दीपू पंडा ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई। उन्होंने आई जी को ट्वीट भी किया। इसके बाद अब दारागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि जिन लोगों से उनका जमीन का विवाद है, उन्हीं 5 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form