फैजाबाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार!

 


 


मिल्कीपुर, अयोध्या।


अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राज्यमार्ग और एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण में किसानों को सर्किल रेट से कम मुआबजा मिलने पर उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू अयोध्या जिले के दौरे पर आज थे,जहाँ उनका पीड़ित किसानों से मिलने का कार्यक्रम था। पीड़ित किसानों से मिलने आ रहे अजय लल्लू एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरूण पटेल को बाराबंकी में गिरफ़्तार कर लिया गया। वहीं प्रशासन ने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी को रात में ही उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू पीड़ित किसानों से मिलने धर्मपुर गाँव आ रहे थे क्षेत्र व जनपद के अन्य कांग्रेस नेताओं, किसान कांग्रेस नेता, दिनेश शुक्ल, सोशलमीडिया कोआर्डिनेटर शैलेंद्र पाण्डेय, एनएसयूआई नेता शैलेश शुक्ला समेत कई कांग्रेस नेताओं को भी प्रशासन ने गिरफ़्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया । युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या रायबरेली फोरलेन में अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों का किसानों को उनकी जमीन का सर्किल रेट मुआवजा देने के बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज़ को दबा रही है। प्रदेश सरकार अपने तानाशाही के दम पर लोगों की आवाज को दबाना चाहती है। हम कांग्रेसी जन लोग किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की आवाज को लगातार उठाते रहेंगे । या तो जिला प्रशासन किसानों को मिलने वाली मुआवजे राशि किस सर्किल रेट के अनुसार दिया जा रहा है उसे सार्वजनिक करें ।


पूरे जनपद में सभी प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के यहां पुलिस की तैनाती कर नेताओं को हॉउस अरेस्ट कर लिया गया है।


उत्तरप्रदेश की सरकार जिस प्रकार पुलिस के बल पर कांग्रेस पार्टी की आवाज़ को दबाकर कार्यकर्ताओं का दमन करना चाहती है, यह निंदनीय है। हम नेताओं को हॉउस अरेस्ट करना यह उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार का कांग्रेस पार्टी से डर का परिचायक है। उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं को रोकने में विफल है पर आम जन की आवाज़ उठाने वाले कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं को रोकती हैं। किसान कांग्रेस नेता दिनेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है।


उत्तरप्रदेश की योगी सरकार यह समझ ले कि हम उनके दमन से डरने वाले नहीं हैं, हम धर्मपुर और एनएच 330ए में हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई को आगे और भी मजबूती से लड़ेंगे। 


प्रदेश के अंदर किसी भी वर्ग के साथ हो रहे अन्याय को कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी।


तय कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी की आवास पर पहुंचे अमानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपेंद्र सिंह लल्लू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवपूजन पांडे वरिष्ठ कांग्रेस नेता महिपाल सिंह युवा नेता विकास सिंह, राहुल तिवारी, अन्ना मिश्रा, रामसुख रावत, अरविंद यादव, अवनीश पांडे, संतराम, विश्वकर्मा, पीयूष सिंह, अमरनाथ पांडे, शराफत अली, सत्यम यादव, राजू तिवारी, रविंद्र पांडे, जग प्रसाद कोरी जेबी सिंह गयादीन प्रियदर्शी शैलेंद्र सिंह बृजेश यादव संतोष तिवारी उत्तम तिवारी,मनीष सिंह, राम उजागिर तिवारी को कुमारगंज शिवनाथपुर में हाउस अरेस्ट कर दिया गया है वहीं हैरिंग्टनगंज में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्मराज यादव को भी गिरफ्तार किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form