पत्रकार संजय विश्वकर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर प्रेसक्लब में शोक सभा

 


बस्ती।


वरिष्ठ पत्रकार संजय विश्वकर्मा की पत्नी के निधन पर प्रेस क्लब बस्ती के सदस्यों सहित तमाम पत्रकारों ने दुःख व्यक्त किया।


प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि उनकी पत्नी विगत 9 वर्षों से बीमार चल रही थी। आज सबेरे आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। वह एक मृदृभाषी, कर्मठशील महिला थी। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोकाकुल है।


उनके निधन पर प्रेस क्लब संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता, महामंत्री रमेश चन्द्र मिश्र के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य राकेश चन्द्र बिन्नू, अमित सिंह, अरूणेश श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, विपिन त्रिपाठी, मनोज यादव, राजेन्द्र कुमार उपाध्याय, रजनीश त्रिपाठी सहित जनपद के सभी पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form