जौनपुर में ग्रामप्रधान की गोली मारकर हत्या !

 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सरपतहां क्षेत्र के अमारी गांव में गुरुवार रात रंजिशवश ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात नौ बजे बाइक से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने प्रधान का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।सरपतहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी 47 वर्षीय बंसलाल बिंद प्रधान थे। वह झोलाछाप डाक्टर भी थे। गुरुवार रात वह अपनी डिस्पेंसरी में बैठे थे। रात नौ बजे बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें को लक्ष्य कर गोली मारी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। आस-पास के लोग जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी कलावती का बुरा हाल था।सूचना मिलते ही सीओ जितेन्द्र दुबे व थानाध्यक्ष पंकज पांडेय घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को जल्दी पोस्टमार्टम के लिये भेजने का दबाव बना रहे थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form