दुष्कर्मी फूफा मुह काला कर फरार!

किशोरी से पांच दिन दुष्कर्म कर फूफा फरार


जौनपुर। खुटहन  थाना क्षेत्र के एक गांव में फूफा ने  किशोरी को बहला फुसलाकर पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। उसके पेट में दर्द और  रक्तस्राव से घबराकर कर आरोपित उसे रसूलपुर गांव की झाड़ियों में छोड़कर भाग गया। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो ऐक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता को उपचार के लिए भेज दिया है।  किशोरी के पिता का आरोप है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी उसका रिश्तेदार रहीम बीते 30 अगस्त की शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। दोनों रिश्ते में फूफा भतीजी है। आरोप है कि घटना के पांच दिन बाद शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री को रसूलपुर गांव स्थित एक इंटर कालेज के पास बेहोशी की हालत में खून से लथपथ छोड़ कर भाग गये। जानकारी होते ही परिवार के लोग उसे झाड़ियों से उठाकर घर ले आये। जहाँ पीड़िता ने अपनी आपबीती मां से बतायी। उसका फूफा उसे बहकाकर अपने साथ जौनपुर शहर अपने एक रिश्तेदार के घर और सरपतहां क्षेत्र के एक गाँव में लेजाकर जबरन दुराचार करता रहा। किशोरी के पेट में दर्द और रक्तस्राव शुरू हो जाने के बाद उसे यहां लाकर झाड़ियो में फेंक कर आरोपित गायब हो गया। थाने में अपने मांकृबाप के साथ पहुंची किशोरी की हालत देख पुलिस उसे उपचार हेतु चिकित्सालय भेज दिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।


 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form