भारत महापरिवार पार्टी ने बृक्षों की सटीक गड़ना का एक अभिनव एप जारी किया !

 


 


बस्ती,


आज २6 सितम्बर २०२० दिन शनिवार को भारत महापरिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंबरीश देव गुप्ता जी ने वृक्षारोपण अभियान को पूरे देश में एक साथ चलाने के लिए “माय ट्री” नाम से एक एप जारी किया।



उन्होंने कहा की हमारी पार्टी ने पिछले वर्ष २०१९ से अपने वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत बस्ती जनपद से किया था। जिसे वे हर घर का अभियान बनाना चाहते है। इसलिए इस अभियान को वे देशव्यापी बनाने के लिए “माय ट्री” नाम से एक एप्प जारी किया।


 


उन्होंने बताया की इस एप द्वारा लगाए जाने वाले पेड़ो की स्थित पूर्णतः स्पष्ट होगी। जिनका मूल्यांकन त्वरित किया जा सकेगा। वृक्षारोपण में पारदर्शिता आएगी। इस एप द्वारा पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने में रूचि रखने वालों को सीधा आर्थिक लाभ दिया जायेगा। इस प्रकार हम अधिक से अधिक पेड़ लगा पाएंगे। जिसके आंकड़े स्पष्ट होंगे, जिन्हे हम गूगल मैप के द्वारा देख सकेंगे।


 


उन्होंने कहा की इस एप्प में कोई भी व्यक्ति खासकर युवा बेरोजगार, मजदूर किसान स्वयं द्वारा पंजीकरण करके आसानी से जुड़ सकते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर पूरे भारत से १ करोड़ लोग से मुहिम से जुड़ जाते है और वे केवल एक दिन में एक ही पेड़ लगाए। तो हम पूरे भारत में एक दिन में १ करोड़ पेड़ लगा सकते है और इस तरह पूरे माह में 30 करोड़ पेड़ लगा सकते है, और वह भी स्पष्ट आकड़ों के साथ।


 


उन्होंने यह भी बताया कि इस एप द्वारा पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने वाले को सीधा लाभ दिया जायेगा। जैसे : पेड़ लगाने की लागत मूल्य 70 रुपया। प्रतिमाह पेड़ो की स्थित को एप के माध्यम से अपडेट करने पर १० रुपया दिया जायेगा। इस मुहिम से जोड़ने के लिए ५ रुपया रिफरल भी दिया जायेगा और उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया जायेगा।


 


उन्होंने इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए पेड़ लगाने में रूचि रखने वालों को साथ देने के लिए अपील किया। साथ ही उन लोगो से भी अपील किया। जिनके पास पेड़ लगाने की जगह नहीं है, वे इस एप के माध्यम से कम से कम एक पेड़ के लिए सहयोग दे करके, अपने नाम से पेड़ लगवाने की आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे लगाए गए ,पेड़ की स्थित को गूगल द्वारा देख सकेंगे।  


 


उन्होंने कहा की हमारी सरकार आने पर हम पर्यावरण के पूर्ण समाधान के लिए काम करेंगे। जिसकी तमाम प्रणाली हम विकसित कर चुके है। जिसके तहत हमने वृक्षारोपण के लिए यह “माय ट्री” एप जारी किया है। उन्होंने कहा इस मुहिम से जुड़ कर जो भी व्यक्ति कम से कम १०० पेड़ लगा लेता है । उसे हमारी सरकार आने पर १००० रुपया प्रतिमाह पांच साल तक दिया जायेगा और उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने बताया हमारी सरकार देश की सभी छोटी-बड़ी नदियों का सीमांकन करेगी और उनके दोनों किनारों पर फलदार वृक्षों से भरा बन लगाने का कार्य करेगी।


 


उन्होंने यह भी कहा कि भारत महापरिवार पार्टी पर्यावरण के पूर्ण समाधान के लिए तीन तरह से अभियान चलने जा रही है। जिसमे पहला है, नदियों के किनारे-किनारे फलदार और अधिकतम ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाना। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हम दो बड़ी समस्याओं को हल कर सकेंगे। पहला: मृत हो रही नदियों को पुनः जीवन दान मिलेगा। दूसरा: वृक्षों, फल और जल पर आश्रित जीव जंतुओं की वापसी हो सकेगी।


 


उन्होंने बताया की हम अपने दूसरे अभियान के तहत घर-घर पेड़, हर घर पेड़ के तहत जगह जगह कैम्प लगाकर फलदार पेड़ो को वितरित किया जायेगा। साथ ही लोगो से अपील किया जायेगा कि वे अपने खाली पड़े स्थानों पर एक पेड़ ज़रूर लगाए।


 


इसी तरह उन्होंने बताया कि आज हमारे गावों में फलो के बाग समाप्त हो रहे है। इसलिए हमारी पार्टी भूमि दान अभियान चलने जा रही है। जिसके तहत भूमि दान की गई जमीनों पर फलदार पेड़ो का बगीचा लगाने का कार्य करेंगे।


 


उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के आने से इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त होगा। हम लगाये गए, हर एक पेड़ की स्थित की त्वरित जाँच कर सकेंगे। जिससे पर्यावरण की स्थिति को बेहतर बनाया जा सकेगा। अंत में उन्होंने कहा कि इस मुहिम से जुड़ने के लिए युवा आगे आये और एप के नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़े और हमारा साथ दे।


 


आज के कार्यकर्म में आये हुए सभी सहयोगियो अजय भट्ट,गौरव शुक्ला, दुष्यंत शुक्ल, योगेश मिश्रा, शुभम साहू, धनञ्जय सिंह, अनुपम शुक्ला, अनुराग, अभिषेक शुक्ल, आशीष शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form