बस्ती किसान मोर्चा ने किया पौधरोपण

 


बस्ती 


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के छठवें दिन कारगिल शौर्य स्तम्भ के निकट आम, नीम, अमरूद आदि के   पौधे रोपे गये। पौधों की सुरक्षा भी नगर इकाई द्वारा किया जायेगा।


किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने पौधरोपण करते हुये कहा कि इस कठिन कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विकास की अनेक परियोजनायें पूर्ण हो रही है। कहा कि पौधरोपण से प्रदूषण नियंत्रण तो होगा ही लोगों को फल भी प्राप्त होंगे।  क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रामानन्द नन्हें ने कहा कि एक ही दिन जनपद के 70 ग्राम पंचायतों में सघन पौधरोपण किया गया है जो सेवा का एक उदाहरण है। नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि लगाये गये पौधों की सुरक्षा की जायेगी जिससे वे फले, फूलें।


पौधरोपण में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष अमर सोनी, अजय श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दीपक गौड़, सीताराम श्रीवास्तव, बालचन्द्र शुक्ल आदि ने योगदान दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form