बरेली के हिन्दुनेता का हत्यारा इमरान लखनऊ में गिरफ्तार!

बरेली में हिन्दू नेता का हत्यारा इमरान गिरफ्तार


 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।


बुधवार की रात बरेली में हिन्दू नेता की गला रेत कर हत्या करने वाला इमरान पकड़ा गया। सीसीटीवी में दिख रहे चित्र के अनुसार हत्यारे ने छुरे से ताबड़तोड प्रहार किया था। पुलिस अधिकारी एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने नामजद तहरीर दी। गांव आनंदपुर के संजय सिंह भदौरिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी संगठन हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष बताये जा रहे हैं। दुनका में पतरौल पुत्र नत्थूलाल की बिल्डिंग में छह वर्षों से अस्पताल चला रहे हैं। बुधवार की रात वे अस्पताल के सामने खुले में मच्छर दानी लगा कर सो रहे थे। रात में हत्यारे ने मच्छर दानी हटाकर छुरे से संजय सिंह का गला रेत दिया। गला रेत कर पेट, गर्दन, कंधे और आंख में छुरे से ताबड़तोड बार किए।हत्यारे ने इतनी निर्ममता से मारा कि हिन्दू नेता की आंतें बाहर निकल आईं। उनकी मौके पर मौत हो गई।नजदीक में ही अस्पताल के मेडिकल स्टोर में दो कर्मचारी सो रहे थे। उनको घटना का पता ही नहीं चल पाया। सुबह 6•00 बजे माली अस्पताल में मालाएं रखने गया। तब उसने देखा कि बिस्तरे पर खून से लथपथ भदौरिया का शव पड़ा है


. इस बीच सुबह परिजनों ने गांव से उन्हें फोन किया। काॅल रिसीव नहीं हुई। सुबह 7•40 बजे स्टाफ ने घटना की सूचना परिजनों को दी। अस्पताल से दुनका पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी और शाही एस ओ मौके पर पहुंच गए। एस पी, एसएसपी, मीरगंज, शीशगढ, फतेहगंज पश्चिमी के एसओ, एस पी क्राइम, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों व फील्ड यूनिट ने घटना स्थल की जांच की।


पुलिस को चारपाई पर मांस के लोथड़े पड़े मिले। चारपाई के नीचे खून पड़ा था। खून नाली में वह रहा था। बिल्डिंग मालिक के भाई की दुकानों के पीछे पड़ी टीन में सीसी टीवी कैमरा लगा है। हत्यारा टीन में खड़ी मैजिक के पीछे से निकल कल अस्पताल संचालक की चारपाई तक पहुंचा। 3•54 बजे उसने मच्छर दानी हटाकर छुरे से ताबड़तोड बार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या कर हत्यारों टीन शेड की दीवार कूद फरार हो गया। एक मिनट से कम समय में हत्यारा घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। सीसी टीवी कैमरे में कैद हत्यारे को मृतक के भाई ने पहचान लिया।उन्होंने नामजद तहरीर पुलिस को दी।


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ को हिरासत में लेकर पूंछतांछ भी किया। पुलिस ने रतनपुर मोड़ पर दोपहर में मुठभेड़ के बाद आरोपी इमरान निवासी दुनका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। शाही से दुनका के अस्पताल के मैनेजर संजय सिंह भदौरिया का शव चारपाई पर मिला है। उनके शरीर पर धारदार हथियार के घाव हैं। सीसी टीवी कैमरे में अस्पताल के मैनेजर को मारते एक व्यक्ति कैद हुआ था। मृतक के भाई ने इमरान के रूप में उसकी पहचान की थी। वह दुनका का रहने वाला है। समाचार लिखे जाने तक यह पुष्ट नहीं हो सका कि वह किस हिन्दू संगठन के नेता थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form