सन्तुलन विगड़ा, स्कार्पियो चालक समेत 3 मरे

जौनपुर।


रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर बुधवार की देर  रात   स्कार्पियो अंसतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मछलीशहर सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताते है कि सिकरारा थाना अंतर्गत नेवढ़िया निवासी मेहीलाल का परिवार प्रतापगढ़ के रानीपुर स्थित रिश्तेदारी में आयोजित एक मांगलिक समारोह में शामिल होने गए थे।  लौटते समय हाइवे पर मछलीशहर के समीप शैलपुत्री पेट्रोल पंप के पास अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खाई में चली गई। तेज आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वाहन में फंसे लोगों के बाहर निकाला। हादसे में चालक 19 वर्षीय मनोज पुत्र राय साहब  , 45 वर्षीय मेहीलाल , 40 वर्षी  नरेंद्र  की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल 25 वर्षीय संदीप , 18 वर्षीय किशोरी , 22 वर्षीय बंटी   और बेचई को मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  पुलिस  ने बताया कि स्कार्पियो में कुल नौ लोग सवार थे। महिला और एक बच्चा सुरक्षित हैं। सभी एक ही परिवार के हैं।


 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form