*महाभारत को पढ़ने का समय न हो तो भी इसका नव सार-सूत्र हमारे जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकता है :-*
1 संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते यदि अंकुश नहीं लगाया, तो अंत में आप असहाय हो जायेंगे = *कौरव*
2 आप भले ही कितने बलवान हों लेकिन अधर्म के साथ हो तो आपकी विद्या अस्त्र शस्त्र शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा = *कर्ण*
3 संतानों को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दो कि विद्या का दुरुपयोग कर स्वयंनाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करे = *अश्वत्थामा*
4 कभी किसी को ऐसा वचन मत दो कि आपको अधर्मियों के आगे समर्पण करना पड़े = *भीष्म पितामह*
5 संपत्ति, शक्ति व सत्ता का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयंनाश का दर्शन कराता है = *दुर्योधन*
6 अंध व्यक्ति- अर्थात मुद्रा, मदिरा, अज्ञान, मोह और काम ( मृदुला) अंध व्यक्ति के हाथ में सत्ता भी विनाश की ओर ले जाती है = *धृतराष्ट्र*
7 व्यक्ति के पास विद्या विवेक से बँधी हो तो विजय अवश्य मिलती है = *अर्जुन*
8 हर कार्य में छल, कपट, व प्रपंच रच कर आप हमेशा सफल नहीं हो सकते = *शकुनि*
9 यदि आप नीति, धर्म, व कर्म का सफलता पूर्वक पालन करेंगे तो विश्व की कोई भी शक्ति आपको पराजित नहीं कर सकती = *युधिष्ठिर*
*यदि इन सूत्रों से सबक लेना सम्भव नहीं होता है तो जीवन में महाभारत संभव हो जाता है।*