योगी का त्याग उनके चरित्र के अनुरूप

बस्ती। दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि संकट काल में मुख्यमंत्री ने राज धर्म का पालन कर राजनेताओं के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होने  महाराष्ट्र में जूनागढ़ अखाड़े के दो साधू तथा उनके ड्राइवर की पालघर के कासा पुलिस थाने के पास हत्या कर दिये जाने के घटना की निन्दा करते हुये मांग किया कि दोषियों को कडा दण्ड दिलाया जाय जिससे ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न होने पाये।
 इसी क्रम में विनोद शुक्ला, अनादि शुक्ला ,शैलेश श्रीवास्तव ,मयंक श्रीवास्तव, राम विनय पाण्डेय डॉ अजीत सिंह ,डॉक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी, उमंग आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form