विश्व हिंदू परिषद की अहर्निश सेवा

विहिप लगातार कर रही जनसेवा कार्य
जौनपुर। कारोना  संकट की इस घड़ी में विश्व हिन्दू परिषद जिले भर में लगातार जन सेवा का कार्य अनवरत रूप से कर रही है, रोज की भांति गुरूवार को भी विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा0 राकेश चंद दुबे के नेतृत्व में भोजन के पर्याप्त पैकट प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत मंदों में वितरित किया।  विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रत्येक दिन   खेतासराय में भी प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक भोजन वितरित किया जा रहा हैउक्त जन सेवा कार्य में अलग अलग स्थानों पर में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री शंभु शर्मा, मोंटी तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र, नगर अध्यक्ष सुख्खू सिंह, सुनील शर्मा, अजय चैबे, उमेश शर्मा, संजीव गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, गुड्डू सिंह, अवधेश जी, हरिराम विंद, सूरज तिवारी इत्यादि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form