राज्य से बाहर फसे यूपी के कुशल छेम की चिन्ता सरकार कर रही है।केशव मौर्य

 


कोविड-19 के चलते दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के मूल निवासियों का सरकार विशेष ध्यान दे रही-केशव


20 राज्यों में कंट्रोलरूम बना कर नोडल अधिकारी ले रहे फीडबैक!


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया की कोविड-19(करोना वायरस संक्रमण) के चलते देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के व्यक्तियों से कहा है कि आप जिस भी प्रदेश में परेशान न हों। यूपी सरकार हर पल आपके साथ है। उन्होंने कहा कि यूपी वासियों के खाने-पीने, रहने व उनकी समस्याओं का समाधान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरी गंभीरता के साथ किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश के अंदर अन्य राज्यों के रह रहे लोगों को भी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मौर्य ने बताया कि 20 राज्यों में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।जो देश के विभिन्न राज्यों में बसे उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों की भरपूर  सहायता  कर रहे हैं।नोडल अधिकारी उन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वहां पर रह रहे उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर वार्ता कर रहे हैं। लाक डाउन  के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे हुए लोगो मे महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के अलावा कर्नाटक में हैं। अब तक लगभग 1,30000 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है और सभी के खानपान तथा जिन्हें रहने की व्यवस्था नहीं है तो उनके रहने की व्यवस्था आदि कराई गई है। उनके खानपान और रहने आदि के संबंध में न केवल नोडल अधिकारियों द्वारा लगातार फीडबैक लिया जा रहा है बल्कि स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर समाधान भी किया जा रहा है। कुछ व्यक्तियों को भी फीडबैक कॉल की जा रही है ताकि पता रहे कि वास्तव में उनकी समस्या का समाधान हुआ है या नहीं। मौर्य ने बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि वह अपने आवंटित राज्य में प्रदेश के मूल निवासियों के बारे में लगातार वहां के वरिष्ठ अधिकारियों आदि से समन्वय कर वार्ता करते रहें और फीडबैक लेते रहें, ताकि किसी को कोई समस्या न होने पाये।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form