जो राशन वितरण प्रणाली में नही उनको भोजन का संकल्प हमारा ।। विद्यामणि सिंह

भाजयुमो नेता विद्यामणि ने 120 गरीब परिवारों के राशन की कीमत का भुगतान किया।

बस्ती : वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए पूरे भारत में सभी पार्टियां अपने अपने तरीके से गरीब व असहाय लोगों के मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यामणि सिंह ने साऊघांट विकास खंड के महसिन ग्रामसभा अंतर्गत कटेसर, महसिन, पुरवा के लगभग सभी परिवार पर युनिट 5 किलो निशुल्क राशन की निशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया है। ये वह परिवार हैं जिनका किन्हीं कारणवश निशुल्क राशन वितरण प्रणाली में नाम नहीं है। भौतिक सत्यापन के आधार पर यह बहुत गरीब और असहाय लोग हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में जन सहयोग का कार्य चल रहा है।
विद्यामणि ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सांसद हरीश द्विवेदी एवं पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों के मदद कर रहे हैं। इस को ध्यान में रखते हुए मैंने भी इन परिवारों के राशन का दाम अपने पास से देने का निर्णय लिया है। आगे भी अन्य कार्यकर्ताओं से अपील करूंगा कि वह अपने क्षेत्र में असहाय गरीब परिवारों के मदद के लिए आगे आएं। भाजयुमो नेता ने अपने गांव के कोटेदार लालचन्द्र को १२० परिवार के राशन का दाम चेक से माध्यम से दिया। कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी गरीब परिवार को भूखा नहीं सोने देंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form