खाद्यान्न प्रहरी वितरण में सहयोग करगे।।महेश शुक्ल

भाजपा खाद्यान्न प्रहरियों ने राशन वितरण में किया सहयोग
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के निर्देश पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खाद्यान्न प्रहरी के रूप में 15 अप्रैल बुधवार से शुरू हुये राशन की दूकानों से निःशुल्क एक यूनिट पर 5 किलो चावल के वितरण में सहयोग दिया।  भाजपा नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने मंगलबाजार, नरहरिया, राजा बाजार, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों के राशन की दूकानों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुये खाद्यान्न प्रहरी के रूप में लोगों का सहयोग किया।
भाजपा के रविन्द्र कश्यप, जितेन्द्र यादव, रमेश गुप्ता, भल्लू गुप्ता, झिनकान, सुनील गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि ने विभिन्न राशन की दूकानों पर लोगों का सहयोग किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form