गोआश्रय स्थलों की उपेक्षा पर नपेंगे ग्राम प्रधान,व ग्राम पंचायत अधिकारी

 








गो आश्रय स्थल के संचालन में लापरवाही पर निलम्बित र्हुइं ग्राम पंचायत अधिकारी
ग्राम प्रधान को जारी की गई 95जी की नोटिस
बहराइच 10 अप्रैल। जिलाधिकारी शम्भु कुमार के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह ने तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम नथुवापुर में स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहाॅ पर संरक्षित 88 गोवंशों के लिए मानक के अनुसार चारे की समुचित व्यवस्था न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी को 95 जी के तहत नोटिस जारी करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत अधिकारी सीमा शुक्ला को निलम्बित किये जाने के निर्देश दिये हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कुमार ने सभी सम्बन्धित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित गो-आश्रय स्थलों में शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार संरक्षित गोवंशों के चारे व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।
                 







Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form