डीएम सहायता कोषः में सहयोग का क्रम जारी

बहराइच 08 अप्रैल। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, अधिकारी व शिक्षण संस्थाएं एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं।
इसी कडी में कलेक्ट्रेट में सेन्ट नार्बर्ट स्कूल के फादर सोरंग प्रकाश ने रू. 01 लाख, रामेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने रू. 01 लाख, उप कृषि निदेशक डाॅ. आर.के. सिंह ने रू. 51 हज़ार, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने रू. 21 हज़ार, जालान इन्टरप्राइजेज की ओर से चन्द्रकान्त जालान रू. 11 हज़ार, ओम प्रकाश अग्रवाल ने रू. 11 हज़ार, श्रीमती विमला देवी ने रू. 01 हज़ार 01 सौ तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम में पशुपालन विभाग की ओर से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह ने रू. 01 लाख 01 हज़ार तथा विश्व हिन्दू परिषद की ओर से डाॅ. राकेश कुमार दुबे ने रू. 11 हज़ार की धनराशि का चेक जिलाधिकारी शम्भु कुमार को भेंट किया। ‘‘जिलाधिकारी राहत कोष’’ के लिए सहयोग राशि उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form