अच्छे संकेत।। बस्ती में अब केवल 9 बाकी ठीक होकर घर आये

बस्ती 27 अप्रैल 2020 सू०वि०, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कोरोना वायरस से जिले में कुल 23 लोग पाॅजिटिव हुए थे, जिसमें से 13 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुॅके है, एक कोरोना पाजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हुयी है। इस क्रम में अब कुल संक्रमित व्यक्यिों की संख्या 09 है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 1579 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसमें से 1377 का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है, जबकि 222 लोगों के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
         उन्होंने बताया कि कुल 192 हॉस्पिटल में तथा 721 स्कूल में एवं 11277 घरों में कोरेनटाइन किए गए हैं। कुल 148231 लोगों को फूड पैकेट वितरित किया गया है।
        उन्होंने बताया कि पंजीकृत 26815 मजदूरों में से 25803 मजदूरों को रू0 1000 की दर से कुल रुपए 25803,000.00 डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। इसके अलावा 41227 में से 32101 दिहाड़ी मजदूरों को रू0 1000 प्रति की दर से 32101,000.00 रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है।
        उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 189 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form