आखिर एकही परिवार के पांचों को कौन उतारा मोत के घाट,सब स्तब्ध!

बुराड़ी के बाद एटा में हृदय विदारक घटना सबके सिर चकरा दे रही है। एकही परिवार के पांच परिवार को नरसंहार मना जाय या कुछ और।आखिर हुआ यह कि घटना का पता चलते ही आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना को जिसने भी सुना वह दंग रह गया। भय और आक्रोश का मिला जुला मिश्रण देखने को मिला यहाँ पर.. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने जांच पड़ताल करना शुरू कर दी है। यह घटना इतनी गंभीर है। जिसका हत्याकांड के पीछे का राज अभी तक सामने नहीं आ रहा है। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद घटना का खुलासा होगा ये पुलिस का मानना है. पुलिस गहनता से इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस प्रशासन के द्वारा बताया गया है कि हम इसकी जांच पड़ताल करने के बाद ही सही घटना का अंदाज बता सकते हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। रिटायर स्वास्थ्य कर्मी के घर में दो मासूम बच्चों सहित 5 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद वहां का माहौल भयावह लग रहा था। हालत तो ये बने कि घर का दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला गया। मासूम बच्चो तक और महिलाओं को न छोड़ने वाले 5 लोगों की सामूहिक हत्या से क्षेत्र में हड़कंप और कोहराम मच गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा बताया गया है कि पोस्टमार्टम के बाद इस घटना की जांच में तेजी आएगी और जल्द से जल्द अपराधी हिरासत में होंगे . मृतकों में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर 78 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद पचौरी, उनकी पुत्रवधू 35 वर्षीय दिव्या पचौरी, मृतिका दिव्या की बहिन 24 वर्षीय बुलबुल और 10 वर्षीय आयुष बेटा तथा एक बेटा 1 साल का है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है। फॉरेंसिक टीम की मौके पर जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form