214000 फल विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री कोषः में दान किया




बस्तीः कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी मे आमजन को बचाने के लिए सरकारी कर्मचारियों का एक समूह डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, पुलिस के जवान आदि अपना एवं अपने परिवार की चिंता बगैर करोना के खिलाफ जंग में योगदान दे रहे हैं। वही कर्मचारियों का अन्य समूह कर्मचारी संगठनों के आवाहन पर लाँकडाउन का पूरी तरह से पालन करते हुए माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में भी सहयोग के लिए हाथ बटा रहे हैं। इसी कड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बस्ती मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन रुपया 214114 की धनराशि बस्ती मंडल के संयुक्त निदेशक पुरुषोत्तम मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए दिया है। यह जानकारी मस्त राम वर्मा अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दी।



 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form