राहत कोषः हेतु दाताओं के सहयोग का क्रम जारी

बहराइच 31 मार्च। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं।
शिविर कार्यालय पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह व डी.सी. एन.आर.एल.एम. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने खण्ड विकास अधिकारियों के साथ विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से रू. 01 लाख 01 हज़ार की धनराशि का चेक जिलाधिकारी शम्भु कुमार को भेंट किया। ‘‘जिलाधिकारी राहत कोष’’ के लिए सहयोग धनराशि उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form