भाजपा ने की अच्छी पहल कार्यकर्ताओ को बनाया खाद्यन्न प्रहरी


बस्ती । कोरोना वायरस संकट और लॉक डाउन के बीच भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ समान दूरी बनाये रखते हुये उन कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया जो संकट के समय में राहगीरों, गरीबांे, मजबूरों की सेवा में निरन्तर तत्पर है। भाजपा  जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। पात्रों तक खाद्यान्न पहुंचे, राशन दूकानों पर लोग लॉक डाउन के निर्णयों का पालन करे इसके लिये भाजपा के दो कार्यकर्ता सभी राशन की दूकानों पर खाद्यान्न प्रहरी के रूप में सेवा देंगे। भाजपा ने संकट में सहयोग के लिये हेल्प लाइन नम्बर जारी किया है। पात्र व्यक्ति मोबाइल नम्बर 9450573688, 9918601891, 8787263655 पर सूचना दे सकते हैं, उन्हें त्वरित सेवा पार्टी की ओर से उपलब्ध कराया जायेगा।
भाजपा अध्यक्ष महेश शुक्ल ने बताया कि जिन पंजीकृत श्रमिकों, दिहाडी मजदूरों का राशन कार्ड अभी तक नहीं बन सका है उनसे आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कराकर आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड बनवाया जायेगा। बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, अजय सिंह, सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा स्वयं और पार्टी पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर पात्रों की सेवा में जुटे हैं। रेड क्रास सोसायटी के कुलवेन्द्र सिंह मजहबी, डा. नवीन सिंह, चित्रांश क्लब के सत्येन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र मद्धेशिया आदि ने योगदान दिया।  
मंगलवार को भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों ने परसुरामपुर, हर्रैया, सियरापार, बस्ती नगर आदि क्षेत्रों में मोदी राशन किट और मोदी भोजन टिफिन उपलब्ध कराया गया। बताया कि लोगों को जानकारी दी जा रही है कि यदि कोई बाहर से आता है तो बिना जांच के उसको गांव या घरों में प्रवेश न दिया जाय। इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ता निरन्तर निगरानी करके स्वास्थ्य विभाग को सूचनायें दे रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने बताया कि संकट के इस समय में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मानव सेवा को समर्पित है और पार्टी के जन प्रतिनिधियों का कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को पूरा सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चले सेवा अभियान में भाजपा मण्डल, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों ने पीड़ितों को सहयोग दिया। मुख्य रूप से जिला महामंत्री रामचरन चौधरी, वैभव पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर मुन्ना, पंकज श्रीवास्तव, जॉन पाण्डेय शगुन शुक्ल आदि ने योगदान दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form